भीलवाड़ा मोब्लिचिंग वारदात में अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही कर बाकी दोषियों को भी गिरफ्तार करे प्रशासन – एस डी पी आई

दिनांक 23 सितंबर 2025
सौशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एस डी पी आई) राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष अशफ़ाक़ हुसैन ने प्रेस नोट जारी कर भीलवाड़ा के लम्बिया रायला में कथित गौ रक्षकों के द्वारा पशु व्यापारी शेरू के साथ मारपीट कर जघन्य हत्या कांड किया और इस मुक़दमे में अधिक हमलावरों के शामिल होने के बाद सिर्फ चंद पांच लोगों को गिरफ्तार किया यहाँ तक कि मुक़दमें में मोब्लिचिंग को धारा भी शामिल नहीं की इस से प्रतीत होता है कि ज़िला प्रशासन राजनैतिक दबाव में इस प्रकार की कार्यवाही कर कई अन्य अपराधियों को और उनके संगठन को भी बचा रहा है।


एस डी पी आई इस पूरे प्रकरण में राज्य सरकार से यह मांग करती है कि मृतक को न्याय दिलाने के लिए जो भी लोग इस सुनियोजित घटना में शामिल थे जो कि गौ रक्षा के नाम पर इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे कर आतंक पैदा कर लूट , वसूली और मोब्लिचिंग जैसे विभत्स हत्याकांड कर रहें हैँ उन पर कानूनी कार्यवाही कर उन्हे गिरफ्तार किया जाए और उनके संगठनो पर भी प्रतिबंध लगाया जा कर उन पर कड़ी कानूनी कार्यवाही करे ताकि इस तरह की घटनाओं को दुबारा होने से रोका जा सके और इस घटना में मृतक शेरू के परिजनों को उचित मुआवज़ा दिलाए।

भवदीय
नदीम अख्तर
प्रदेश महासचिव
सौशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया ( एस डी पी आई)
राजस्थान।