
एसडीपीआई ने फ़िलिस्तीन की स्वतंत्रता को मान्यता देने वाले बढ़ते वैश्विक समर्थन का स्वागत किया
सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ़ इंडिया (एसडीपीआई) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद शफ़ी ने फ़िलिस्तीन को एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में मान्यता देने के पक्ष में बढ़ते अंतरराष्ट्रीय सहमति का स्वागत किया है। यह उत्साहजनक है कि सितम्बर 2025 तक संयुक्त राष्ट्र के 151 सदस्य देश — जो पूरी दुनिया का 78 प्रतिशत से अधिक हिस्सा हैं — आधिकारिक तौर पर फ़िलिस्तीन की संप्रभुता को मान्यता दे चुके हैं। 2024 से, ग़ज़ा में जारी मानवीय त्रासदी की पृष्ठभूमि में बढ़ा यह समर्थन, वैश्विक राजनीति में न्याय, मानवाधिकार और फ़िलिस्तीनी जनता के आत्मनिर्णय के अधिकार की दिशा में एक बड़ा बदलाव दर्शाता है।
हाल ही में 21 सितम्बर 2025 को ब्रिटेन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और पुर्तगाल द्वारा की गई मान्यता ने इस प्रक्रिया को और मज़बूत किया है। इससे पहले आयरलैंड, नॉर्वे, स्पेन और अन्य देशों ने भी फ़िलिस्तीन को मान्यता दी थी। ये सभी कदम लंबे समय से जारी कब्ज़े के खिलाफ़ दुनिया की सामूहिक अस्वीकृति और दो-राष्ट्र समाधान (1967 से पहले की सीमाओं पर आधारित, जिसमें पूर्वी यरुशलम फ़िलिस्तीन की राजधानी हो) के प्रति प्रतिबद्धता को मज़बूत करते हैं। यह मानवीय ज़रूरतों और बहुपक्षीय संकल्प का परिणाम है, जो कुछ ताक़तवर देशों, ख़ासकर अमेरिका, की लगातार रुकावट और वीटो से बिल्कुल अलग है, जिनकी वजह से फ़िलिस्तीन अब तक संयुक्त राष्ट्र की पूर्ण सदस्यता से वंचित है।
एसडीपीआई लगातार फ़िलिस्तीन के समर्थन में खड़ा रहा है और भारत से अपील करता है कि वह भी एक सक्रिय भूमिका निभाए। भारत का औपनिवेशिक विरोध और पीड़ित जनता के साथ खड़े होने का लम्बा इतिहास बताता है कि अब भारत को तुरंत फ़िलिस्तीन को एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में मान्यता देनी चाहिए। ऐसा करने से न केवल भारत के शांति और न्याय के मूल सिद्धांत मज़बूत होंगे, बल्कि इस पुराने संघर्ष के समाधान के लिए बातचीत, कूटनीति और अंतरराष्ट्रीय क़ानून के पालन की दिशा में भी एक अहम योगदान होगा।
No Comments