न्दौर 19 Aug.2014

 

 

न्दौर के गैर कांग्रेसी, गैर भाजपा राजनैतिक दलों मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, समाजवादी पार्टी, आम आदमी पार्टी, भारतीय विकास पार्टी और सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ़ इंडिया ने संघर्ष व् अभियान चलने के लिए “सामाजिक लोकतान्त्रिक मोर्चा” का गठन किया है जिसके तहत आज दिनाक को मँहगाई के खिलाफ कृष्णपुरा छत्री से कलेक्टर ऑफिस तक रैली निकाल कर प्रदर्शन किया गया जिसमे सभी दलों के सैकड़ो कार्यकर्ताओ और पदअधिकारियो ने हिस्सा लिया और इन्दौर कलेक्टर को ज्ञापन सोपा गया !! 

ज्ञापन में माँग की गई की मँहगाई को रोका जाये और भावो को बांधा जाये, पेट्रोल, डीज़ल और रसोई गैस के दाम कम किये जाये साथ ही केंद्र और राज्य सरकार टैक्स मे कमी करे, सभी खाद्य पदार्थो को वायदा बाजार से हटाया जाये और साथ ही बिजली की दरो मे कमी की जाये !!

एस. डी. पी. आई. के जिला महसचिव श्री काशिफ खान ने कहा की मँहगाई का मुख्य कारण पेट्रोल, डीज़ल और रसोई गैस की कीमतों मे वृद्धि है यदि सरकार इन कीमतों को नियंत्रण कर टैक्स मे कमी करे तो मँहगाई बहुत हद तक कम की जा सकती है !!

सी.पी.आई.एम. के जिला सचिव श्री कैलाश लिम्बोदिया और श्रीमती पेरिन दा ने कहा की रेल किराया बढ़ाये जाने से आवश्यक खाद्य वस्तुओ की कीमतों मे 20 प्रतिशत तक वृद्धि हुवी है !! वही समाजवादी पार्टी के गोपाल कुशवाह, राजेंद्र यादव और रामबाबू अग्रवाल ने कहा की केंद्र और राज्य सरकारे पेट्रोलियम पदार्थो पर 50 प्रतिशत तक कर वसूल रही है जिसके कारण भी कीमतों मे वृद्धि हुवी है !!

आम आदमी पार्टी के श्री तसरीउल हक़ इस्लाम ने कहा की प्रदेश मे सरकार हर तीन महीने मे बिजली की दरो को बड़ा रही है और उपभोक्ताओं से अनाप शनाप पैसे वसूले जा रहे है !! वही सी.पी.एम. के रूद्रपाल यादव ने कहा की सरकार गैर क़ानूनी तरीके से खाद्य सुरक्षा बिल को बंद कर गरीबो को अनाज नहीं दे रही है और गरीबो के राशन कार्ड भी बंद किये जा रहे है !!

एस. डी. पी. आई. के प्रदेश कोषा अध्यक्ष श्री अब्दुल रउफ ने कहा की सामाजिक लोकतान्त्रिक मोर्चा आगे भी जनता के हक़ और इन्साफ के लिए लड़ाई लड़ता रहेगा !!